धनबाद, मार्च 7 -- कतरास, प्रतिनिधि। डिनोबली स्कूल कोराडीह में शुक्रवार को एक गरिमामय एवं भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सेवानिवृत प्रिंसपल चंद्रशेखर फ्रांसिस को 34 वर्षों की दीर्घ, समर्पित और उत्कृष्ट सेवा के उपलक्ष्य में सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। समारोह में विद्यालय परिवार, शिक्षकगण, पूर्व छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने श्री फ्रांसिस के योगदान को याद करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ और स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। अपने लंबे कार्यकाल के दौरान उन्होंने विद्यालय के शैक्षणिक स्तर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और व्यक्तित्व निर्माण पर विशेष ध्यान दिया। उनकी नेतृत्व क्षमता, सरल स्वभाव और विद्यार्थियों के प्रति आत्मीयता के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.