धनबाद, मई 1 -- पाथरडीह निवासी नीलांशु सिरकार ने आईएससी (12वीं) विज्ञान संकाय की परीक्षा में 96.75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर डिनोबिली स्कूल, डिगवाडीह में टॉप किया है। नीलांशु की इस शानदार उपलब्धि से उनके परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। नीलांशु का परीक्षा परिणाम उनकी कड़ी मेहनत का प्रतिफल है। उन्हें कंप्यूटर साइंस में 100 में से 100 अंक मिले हैं। इसके अलावा गणित, भौतिक विज्ञान और रसायन शास्त्र तीनों ही मुख्य विषयों में 97-97 अंक प्राप्त हुए हैं, जबकि अंग्रेजी में उन्होंने 93 अंक हासिल किए हैं। उन्होंने जिला स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया है। अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को देते हुए नीलांशु ने बताया कि वह प्रतिदिन छह से सात घंटे नियमित पढ़ाई करते थे। यह भी पढ़ें- डिनोबिली डिगवाडीह में विज्ञान के छात्र नीलांशु ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.