डिनोबिली डिगवाडीह की टीम ने देश में टॉप-10 में बनाई जगह
धनबाद, मई 18 -- जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। दिल्ली में आयोजित विकसित भारत बिल्डाथॉन 2025 प्रतियोगिता में डिनोबिली स्कूल, डिगवाडीह की टीम डीएनएस नव ऊर्जा ने देश के शीर्ष 10 में स्थान बनाकर झारखंड का गौरव बढ़ाया है। अब यह टीम 25 मई को दिल्ली में राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी। तीन चरणों की इस प्रतियोगिता में देशभर की 1000 टीमों में से अंतिम 10 में धनबाद की इस टीम का चयन हुआ। टीम के सदस्य उत्कृष्ट पॉल (लीडर), लकी कुमार, आर्यन राज सिंह, गौरव कुमार रवानी और जागृति ने झरिया में 50 वर्षों से लगी भूमिगत आग और मीथेन गैस के उत्सर्जन पर गहन शोध किया है। इस परियोजना के अनुसार, उत्सर्जित मीथेन गैस को सुरक्षित एकत्र कर संपीड़ित प्राकृतिक गैस (सीएनजी) में परिवर्तित किया जाएगा, जिसका उपयोग स्वच्छ ईंधन के रूप में होगा। विद्यार्थियों का मानना है कि इसे बड़े स्तर पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.