धनबाद, मई 1 -- डिनोबली स्कूल कोराडीह (आईसीएसई) के छात्रों ने इस वर्ष मैट्रिक और इंटर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। मैट्रिक परीक्षा में रौनक भुवालका ने 98.80 प्रतिशत अंक लाकर पहला स्थान प्राप्त स्कूल टॉपर बने। दूसरे स्थान पर ओम कुमार (96.40 प्रतिशत) रहे, जबकि अन्नया (95.40 प्रतिशत) ने तीसरा स्थान हासिल किया। केशव कुमार गुप्ता और रिदम दोषी दोनों ने 95.20 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से चौथा स्थान प्राप्त किया। अपर्णा कुमारी 94.80 प्रतिशत के साथ पांचवें स्थान पर रहीं। इंटर साइंस में प्रत्योष प्रकाश ने 95.25 प्रतिशत अंक लाकर पहला स्थान प्राप्त किया। यशराज खतरी (93.75 प्रतिशत) दूसरे, प्रिया कुमारी (93 प्रतिशत) तीसरे स्थान पर रहे। स्वरित कुमार (92.75 प्रतिशत) चौथे और तनिषा सिंह (87 प्रतिशत) पांचवे स्थान पर रही...