अमरोहा, जून 3 -- जोया। कोतवाली क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन से आम लोग परेशान हैं। आरोप है कि खनन माफिया दिन-रात जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिट्टी का उठान कर रहा है। बावजूद इसके जिम्मेदार अफसर इस ओर अंजान बने हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि खनन की वजह से सड़कों की हालत खराब हो रही है। धूल-मिट्टी उड़ने से भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय तेज आवाज और लगातार वाहनों की आवाजाही से नींद तक प्रभावित हो रही है। शिकायत के बाद भी इस ओर कोई कार्रवाई नहीं होने से रोष बना है। इस बावत डीएम डॉ. नितिन गौड़ ने मामले में जानकारी कर संबंधित अधिकारियों को सख्ती के साथ कार्रवाई का निर्देश देने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...