मुरादाबाद, अप्रैल 9 -- विकास प्राधिकरण अवैध निर्माणों व प्लाटिंग के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है। गुरुवार को प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अनुभव सिंह के निर्देश पर ग्राम डिडौरा में जयलाल व फूल सिंह द्वारा 12 बीघा क्षेत्र में अवैध तरीके से की जा रही प्लाटिंग को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। एमडीए के इंजीनियर द्वारा प्लाटिंग का कार्य रोकने के निर्देश दिए गए थे इसके बाद भी बेखौफ होकर प्लाटिंग का कार्य किया जा रहा था। यही नहीं एक दर्जन से अधिक प्लाटों को बेचने की भी कार्रवाई कर दी गई थी। भारी फोर्स की मौजूदगी में प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान इंजीनियर शिवप्रकाश शुक्ला, तन्मय यादव, देवेंद्र यादव, मझोला पुलिस व एमडीए के प्रवर्तन दल के लोग मौजूद रहे। एमडीए उपाध्यक्ष अनुभव सिंह ने बताया कि ध्वस्त किये गए स्...