डिड़ुरी में 108 हेमात्मक शतचंडी महायज्ञ बना आस्था का केंद्र
गया, मई 8 -- फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र के डिड़ुरी गांव में आयोजित 108 हेमात्मक शतचंडी व प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ इन दिनों श्रद्धा और भक्ति का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। महायज्ञ में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर पूजा-अर्चना और फेरी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। यज्ञ स्थल पर सुबह से देर शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा है। महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन कथा प्रवचन व रासलीला का आयोजन श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद प्रदान कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय कथा प्रवचनकर्ता शास्त्री पीताम्बरा दीदी द्वारा भक्तों को कथा का रसपान कराया जा रहा है। उनके प्रवचन को सुनने के लिए दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। साथ ही प्रतिदिन भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.