श्रावस्ती, मई 19 -- श्रावस्ती। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर महाराज नगर गांव निवासी पूना देवी (20) पत्नी ओम प्रकाश का मंगलवार को किसी बात को लेकर घर में विवाद हो गया। विवाद से क्षुब्ध होकर महिला ने घर में रखा डिटर्जेंट पाउडर घोलकर पी लिया। डिटर्जेंट पीने से उसकी हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर परिजनों ने उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...