नई दिल्ली, जुलाई 28 -- हवाई यात्रा को सुगम बनाने के लिए बड़े पैमाने पर डिजी यात्रा ऐप का इस्तेमाल किया जा रहा। इसके जरिए हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के डाटा की सुरक्षा को लेकर सरकार ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की व्यक्तिगत जानकारी (पीआईआई) किसी केंद्रीय सर्वर पर स्टोर नहीं की जाती है। ऐप का डाटा प्रस्थान के 24 घंटे बाद खुद डिलीट हो जाता है। एक वरिष्ठ अधिकारी बताते हैं कि डिजी यात्रा से जुड़े डाटा का ऑडिट करने के बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सुनिश्चित किया है कि डाटा की सुरक्षा सबसे अहम है। यह सुनिश्चित किया जाता है कि उड़ान के निर्धारित प्रस्थान समय के 24 घंटे के भीतर यात्री से जुड़ा डाटा सिस्टम से ऑटोमेटिक हटाया जाए। सूत्रों का कहना है कि अब यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि डिजी यात्रा से जुड़े डाटा की निगरानी उच्च स्तर से की जा...