बुलंदशहर, दिसम्बर 14 -- औरंगाबाद के सरस्वती विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तहत सप्त शक्ति संगम समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें महिलाओं को सशक्त करने पर बल दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व चेयरमैन माया देवी,समाजसेवी कोमल गुप्ता,छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य हर्षिता सांगवान, ललता प्रसाद कॉलेज की प्रवक्ता अनु स्मृति ने मां सरस्वती और भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। हर्षिता सांगवान ने कहा कि मातृ शक्ति परिवार की आधारशिला है। यह संस्कार,शिक्षा और सामाजिक दिशा प्रदान करने वाली चेतना शक्ति है। सप्त शक्ति संगम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के भीतर आत्म गौरव और कर्तव्य बोध को जागृत करना है। उन्होंने कहा कि डिजीटल युग की चुनौतियों में माताओं की भूमिका और म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.