बलरामपुर, मई 9 -- बलरामपुर, संवाददाता। देश में पहली बार डिजिटल जनगणना-2027 शुरू हो गई है। श्रावस्ती संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद व श्रावस्ती जनपद के जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र ने क्षेत्रवासियों से इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। उन्होंने बताया कि इस बार जनगणना प्रक्रिया को आधुनिक और पारदर्शी बनाने के लिए ऑनलाइन 'स्व-गणना' की सुविधा शुरू की गई है, जिससे लोग घर बैठे अपनी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे। जनगणना विभाग की तरफ से जारी कार्यक्रम के अनुसार नागरिक सात से 21 मई तक आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपनी जानकारी ऑनलाइन भर सकेंगे। सभी नागरिकों को पोर्टल पर लॉगिन कर निर्धारित विवरण दर्ज करना होगा। यह भी पढ़ें- 21 तक डिजिटल स्वगणना, सही-सटीक सूचना भरें प्रक्रिया पूरी होने पर एक यूनिक आईडी जारी की जाएगी, ज...