प्रयागराज, मार्च 24 -- प्रयागराज। प्रयागराज जंक्शन पर नकली टिकट बेचने के प्रकरण की तफ्तीश जारी है। रेलवे का दावा है कि पहली बार 20 मार्च को फर्जी टिकट लेकर यात्रियों को बेचा गया। इस खेल में रेलवे के किसी कर्मचारी की संलिप्तता अभी तक सामने नहीं आई है। हालांकि इससे इतर रेलवे की विजिलेंस टीम जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि टिकट काउंटर पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच चल रही है। अगर विजिलेंस को किसी की संलिप्तता मिलेगी तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। फेसिलिटेटर से लेकर टिकट काउंटर पर टिकट बिक्री की जांच चल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...