प्रयागराज, फरवरी 27 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। रंगों के पर्व होली को खास बनाने के लिए इस बार बाजार में आधुनिक उत्पादों की भरमार है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए नई-नई वेरायटी उपलब्ध हैं। बच्चों के लिए आकर्षक पिचकारियां आई हैं, वहीं कपड़ा फाड़ होली के शौकीनों के लिए सिलेंडरनुमा उपकरण बाजार में उपलब्ध है। बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए विशेष टी-शर्ट आई है, जिस पर पानी डालते ही उसका रंग बदल जाता है। चौक के व्यापारी अंशु के अनुसार, आग बुझाने वाले फायर उपकरण की तर्ज पर छोटे-बड़े कई आकार में सिलेंडर उपलब्ध हैं। इनमें प्रेशर के जरिए रंग निकलेगा। इसकी कीमत 800 रुपये से शुरू है। इसके अलावा गुलाल गन भी बाजार में आई है, जिसमें रंग की जगह गुलाल निकलता है। इसकी कीमत 600 रुपये से शुरू है। इसी तरह बच्चों के लिए फायरो गन भी आया है। इस खोलते ही गु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.