प्रयागराज, जून 2 -- प्रयागराज। शास्त्री पुल पर दारागंज से झूंसी की ओर जाने वाली लेन पर तीन जून से मरम्मत का कार्य शुरू होगा। कार्य प्रारंभ होने से पहले मंगलवार की सुबह सात बजे से ही यातायात पुलिस ने रुट डायवर्जन को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी। पुल की झूंसी से दारागंज को आने वाली लेन को ही आने व जाने के लिए तैयार किया जा रहा है। पुलिस के दर्जनों जवान लेन पर रस्सी और बेरीकेडिंग लगा रहे हैं। यह कार्य देर शाम तक किया जाएगा। जबकि मरम्मत वाली लेन को मध्यरात्रि में पूरी तरह से ब्लॉक किया जाएगा। यह भी पढ़ें- शास्त्री पुल पर लागू होगा सावन जैसा डायवर्जन यह भी पढ़ें- 17 जून से बहाल होगा चौपुला पुल पर आवागमन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...