प्रयागराज, जुलाई 19 -- प्रयागराज। गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए गंगा विचार मंच, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन ने रविवार को गंगा तटीय क्षेत्रों, मठों और मंदिरों के आसपास स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व प्रांत संयोजक एवं पूर्व उपमहापौर अनामिका चौधरी निषाद ने किया। मंच के सदस्यों ने गंगा तट पर रहने वाले लोगों को बताया कि जलस्तर बढ़ने पर सांप और अन्य जलीय जीव आबादी की ओर आ सकते हैं। ऐसे में घरों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखें और रात में विशेष सावधानी बरतें। मंच के राजीव मिश्रा, शिवा त्रिपाठी, नेहा केशरी, विजय केशरी और संतोष तिवारी ने सर्पदंश से बचाव के उपाय बताते हुए स्नेक बाइट किट रखने, टॉर्च का प्रयोग करने तथा सर्पदंश की स्थिति में तत्काल अस्पताल जाने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: सर्पदंश से बचाव के लिए जागरू...