डिजिटल होगी द्वितीय चरण की जनसंख्या गणना
बदायूं, सितम्बर 4 -- कलक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को डीएम अवनीश राय ने बैठक की। जिसमें जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों की समीक्षा की। डीएम ने समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिये। डीएम ने कहा कि द्वितीय चरण के प्रशिक्षण के लिए जनपद स्तर पर जिला प्रशासन द्वारा तीन मास्टर ट्रेनर एवं जिला जनगणना कार्यालय द्वारा एक मास्टर ट्रेनर, कुल चार मास्टर ट्रेनर उपलब्ध कराए गये हैं। इन मास्टर ट्रेनरों का चार दिवसीय प्रशिक्षण माह के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित है। प्रशिक्षण के बाद मास्टर ट्रेनरों द्वारा जनपद स्तर पर करीब 118 से 120 फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। फील्ड ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। इसका उद्देश्य द्वितीय चरण के कार्यों का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.