कटिहार, मई 30 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि खरीफ सीजन में खाद के लिए होने वाली भागदौड़ और लंबी कतारों से किसानों को जल्द राहत मिलने वाली है। उर्वरक वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, सुविधाजनक और तकनीक आधारित बनाने के लिए केंद्र सरकार के उर्वरक विभाग ने फर्टिलाइजर सेल्फ एप्लीकेशन सिस्टम लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नई व्यवस्था के लागू होने के बाद किसान अपने मोबाइल फोन के माध्यम से ही खाद की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और जरूरत के अनुसार उसकी ऑनलाइन बुकिंग भी कर पाएंगे। यह भी पढ़ें- अब मोबाइल पर मिलेगी उर्वरक की जानकारी, नई डिजिटल व्यवस्था हो रही लागूनई डिजिटल व्यवस्था अब तक किसानों को खाद लेने के लिए विभिन्न दुकानों का चक्कर लगाना पड़ता था। कई बार स्टॉक की सही जानकारी नहीं मिलने के कारण उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ता थ...