रांची, अप्रैल 15 -- रांची, वरीय संवाददाता। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत राज्य स्तरीय कार्यशाला गुरुवार को चाणक्य बीएनआर होटल में हुई। इसका उद्देश्य झारखंड में डिजिटल हेल्थ इकोसिस्टम को सशक्त बनाना तथा सरकारी व निजी अस्पतालों को एबीडीएम प्लेटफॉर्म से जोड़ने की प्रक्रिया को तेज करना था। कार्यशाला में आयुष्मान भारत योजना के तहत राज्य में 66 लाख लाभुकों को मिल रहे लाभों की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि राज्य में डिजिटल हेल्थ सेवाओं के बेहतर संचालन के लिए एकीकृत डैशबोर्ड और कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएंगे। टेली-आईसीयू के माध्यम से रिम्स को हब बनाकर चार जिला अस्पतालों में सेवाएं शुरू हो चुकी हैं, जिसे जल्द ही सभी 24 जिलों तक विस्तारित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 299 करोड़ रुपये की लागत से शुर...