रामगढ़, अगस्त 17 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत रामगढ़ को डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में मॉडल जिला बनाने की दिशा में सोमवार को टाउन हॉल में मॉडल डिस्ट्रिक्ट इनिशिएटिव कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में स्वास्थ्य सेवाओं को तकनीक से जोड़ने, डिजिटल हेल्थ इकोसिस्टम को मजबूत करने और इसका लाभ आम लोगों तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल का आगमन परंपरागत तरीके से स्वागत के साथ हुआ। इसके बाद डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल, उपायुक्त ऋतुराज समेत अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मौके पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के निदेशक डॉ. पंकज कुमार अरोड़ा, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परि...