फतेहपुर, अप्रैल 27 -- खखरेरू। थाना क्षेत्र में स्थित एक पेट्रोल पंप पर डिजिटल लेनदेन में कथित हेराफेरी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने घर पहुंचकर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। गुरसडीं गांव निवासी ज्ञान सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र संदीप कुमार खखरेरू स्थित किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप पर कार्यरत है। वहीं गांव का ही गुलाब सिंह भी उसी पंप पर काम करता है। हाल ही में पेट्रोल पंप मालिक द्वारा किए गए हिसाब-किताब में पेटीएम के माध्यम से कुछ रुपये की कथित गड़बड़ी सामने आई, जिसके बाद गुलाब सिंह ने संदीप पर आरोप लगाना शुरू कर दिया। आरोप है कि 25 अप्रैल को गुलाब सिंह अपने परिजनों के साथ ज्ञान सिंह के घर पहुंचा और हंगामा करते हुए गाली-गलौज की। विरोध करने पर परिवार ...