बोकारो, मार्च 10 -- तेनुघाट, प्रतिनिधि। महिलाओं और बालिकाओं के प्रति हो रही डिजिटल हिंसा के विरुद्ध इब्तिदा झारखंड के सदस्य रूपायनी बोकारो द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पेटरवार में जागरुकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। संचालन रूपायनी संस्था के कार्यक्रम प्रभारी अमृतांजलि द्वारा किया गया। छात्राओं को साइबर क्राइम के प्रकार एवं उनकी पहचान कैसे की जा सकती है, इस पर चर्चा की गयी। इसके साथ-साथ इसका बचाव करने हेतु हेल्पलाइन नंबर भी दिया गया। मुखिया नीलम श्रीवास्तव ने भी बलिकाओं को सूझबूझ के साथ तकनीकी उपकरणों का इस्तेमाल करने की सलाह दी। आशा नारायण ने भी सभी छात्राओं को सूझबूझ से सोशल मीडिया का प्रयोग करने की सलाह दी। समापन रूपायनी संस्था के सचिव सीए कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन कर किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.