डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने पर 23 सितंबर को होगा मंथन
वाराणसी, सितम्बर 22 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन एवं डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक बेहतर एवं व्यापक बनाने के उद्देश्य से जिले में बुधवार को कार्याशाला होगी। रुद्राक्ष इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में स्वास्थ्य सचिव सहित तीन मंडलों के अधिकारी जुटेंगे।सीएमओ डॉ. एनपी सिंह ने बताया कि कार्यशाला में चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की सचिव रितु माहेश्वरी तथा साचीज की मुख्य कार्यपालक अधिकारी आरती वर्मा शामिल होंगी। इसमें एबीडीएम के प्रभावी क्रियान्वयन, स्वास्थ्य संस्थानों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने, डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड, एबीएचए आईडी तथा स्वास्थ्य सेवाओं में डिजिटल तकनीक के उपयोग से संबंधित विषयों पर चर्चा की जाएगी। इसमें वाराणसी, मिर्जापुर और आजमगढ़ मंडल के सीएमओ, अपर निदेशक, न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.