हाजीपुर, मई 7 -- साइबर थाना हाजीपुर की टीम ने वैशाली थाना क्षेत्र के भगवानपुर रत्ती चौक स्थित एक डिजिटल स्टूडियो एवं सीएससी सेंटर पर छापेमारी कर फर्जी आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड सहित अन्य सरकारी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने संचालक राजीव रंजन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- भेल्दी मेें साईबर कैफे पर पुलिस का छापा, संचालक गिरफ्तार छापेमारी की प्रक्रिया सीसीएसयू पटना से मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना हाजीपुर में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक प्रकाश लाल के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की गई। सूचना मिली थी कि babartps.xyz एवं psprint.xyz/login.php जैसे अवैध वेबसाइटों के माध्यम से फर्जी सरकारी दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं तथा उनका उपयोग साइबर फ्रॉड एवं अन्य अवैध गतिविधियों में किया जा रह...