देवरिया, मार्च 11 -- देवरिया, निज संवाददाता।देश के प्रत्येक विकास खंड में समृद्ध ग्राम पंचायत के गठन की परिकल्पना की गई है। जो दूर संचार कनेक्टिविटी के माध्यम से डिजिटल सेवाओं एवं ग्रामीण विकास हेतु आर्थिक अवसरों की संवाहक होगी। इसके तहत डिजिटल सेवा के लिए जिले के पांच विकास खंडों के पांच ग्राम पंचायतों को चिन्हित किया गया है। परियोजना के सुचारू क्रियान्वयन हेतु चिन्हित समृद्ध ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत डिजिटल एक्सल समिति के गठन का प्रावधान किया गया है। जिसके तहत जिले की जो चिन्हित ग्राम पंचायतें हैं उनमें डिजिटल एक्सल समिति का गठन कर दिया गया है। यह समिति ग्राम में फाइबर टू द होम ब्राड बैंड कनेक्टिविटी के लाभों के प्रति जागरूकता निर्माण, डिजिटल उपयोग, ग्राम में डिजिटल समावेशन सुनिश्चित करने हेतु कार्य करेगी।समिति में कुल छः सदस्य हो...