देहरादून, जनवरी 16 -- पौड़ी। अपणी सरकार पोर्टल पर जिला रैंकिंग में पौड़ी जिले ने 94.69 प्रतिशत स्वीकृत प्रकरणों के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सचिन भट्ट ने बताया कि पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार पौड़ी गढ़वाल ने अपणी सरकार पोर्टल पर ऑनलाइन माध्यम से 94.69 प्रतिशत स्वीकृत प्रकरणों का निस्तारण किया। जो प्रदेश में सर्वाधिक है। यह दर्शाता है कि जनपद प्रशासन ने शिकायतों के निस्तारण में गंभीरता के साथ गुणवत्ता और समयबद्धता को प्राथमिकता दी है। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि शासन द्वारा नागरिकों को पारदर्शी, सरल, समयबद्ध एवं एकीकृत डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अपणी सरकार पोर्टल की शुरुआत की गई है। इस पहल का उद्देश्य प्रमाण पत्र, शिकायत निस्तारण एवं विभिन्न विभागीय सेवाओं को ऑनलाइन म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.