आजमगढ़, जून 11 -- आजमगढ़, संवाददाता। प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स योजना के तहत जनपद के सभी निकायों में जनजागरूकता के लिए पीएम स्वनिधि लोक कल्याण मेला लगाया जा रहा है। एक से 30 जून तक चलने वाले इस अभियान के तहत तीन अलग-अलग स्तरों पर होने वाले कार्यक्रमों के माध्यम से वेंडर्स को डिजिटल साक्षर बनाने से लेकर ऋण उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स योजना का दायरा बढ़ाने और अंतिम छोर पर खड़े फुटपाथ दुकानदारों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए स्वनिधि महोत्सव, लोक कल्याण मेला, स्वनिधि कैंप का आयोजन सभी निकायों में एक जून से 30 जून तक किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- पीएम स्वनिधि योजना के तहत बीकापुर में लगेगा लोक कल्याण मेला इस योजना के माध्यम से वेंडर्स को ऋण के साथ ही क्रेडिट कार्ड की सुवि...