दुमका, जुलाई 25 -- जामा, प्रतिनिधि। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं योजना के तहत शुक्रवार को जामा प्रखंड स्थित 2 उच्च विद्यालय जामा में डिजिटल साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग झारखंड सरकार के निर्देश तथा जिला समाज कल्याण पदाधिकारी दुमका के मार्गदर्शन में किया गया। यह भी पढ़ें- Purnia News: बाल विवाह और डिजिटल सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम, 86 छात्राओं को स्कूल बैग वितरितकार्यक्रम का उद्देश्य कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं, विशेषकर किशोरियों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार, साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग, ऑनलाइन धोखाधड़ी से सुरक्षा तथा डिजिटल साक्षरता के प्रति जागरूक बनाना था। इस दौरान विद्यार्थियों को ऑनलाइन फ्रॉड, साइबर बुलिंग, फर्...