मुरादाबाद, जून 6 -- आईएफटीएम यूनिवर्सिटी एल्युमिनाई एसोसिएशन (आईयूएए) की ओर से शनिवार को स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट (एसबीएम) के सहयोग से डिजिटल कौशल और भविष्य के करियर विषय पर सत्र का आयोजन किया गया। कुलसचिव डॉ. संजीव अग्रवाल ने संबोधित किया। इस सत्र में विश्वविद्यालय से पीएचडी (2014) बैच की पासआउट छात्रा व वर्तमान में विल्सोनिया डिग्री कॉलेज में विभागाध्यक्ष डॉ. सारिका खन्ना मुख्य वक्ता रहीं। उन्होंने कहा कि डिजिटल साक्षरता अब वैकल्पिक नहीं रही, यह आधुनिक रोजगार बाजार की नींव है। आईयूएए के अध्यक्ष व परीक्षा नियंत्रक डॉ. अनुज श्रीवास्तव ने डॉ. सारिका को उनकी सफलता के लिए बधाई दी। डॉ. निशा अग्रवाल, डॉ. चारू दत्ता, डॉ. राकेश कुमार यादव, डॉ. मेघा भाटिया, डॉ. हिमांशु गुप्ता, डॉ. आरती गर्ग, डॉ. निखिल गुप्ता, डॉ. शेफाली अग्रवाल, डॉ. स्वाति राय र...