डिजिटल साइबर लाइब्रेरी की सुविधा शुरू
मोतिहारी, मई 15 -- मोतिहारी। मुंशी सिंह महाविद्यालय स्थित 'दुंद बहादुर सिंह पुस्तकालय' में गुरुवार को विद्यार्थियों की शैक्षणिक व तकनीकी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए 'डिजिटल साइबर सुविधा' का शुभारंभ किया गया। नई सुविधा प्रारंभ होने से महाविद्यालय के विद्यार्थियों को अध्ययन, शोध तथा विभिन्न ऑनलाइन कार्यों में महत्वपूर्ण सहायता प्राप्त होगी। महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक एवं पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार ने बताया कि पुस्तकालय में स्थापित इस डिजिटल सुविधा के माध्यम से विद्यार्थी अब ऑनलाइन अध्ययन सामग्रियों, ई-पुस्तकों, शोध सामग्री तथा विभिन्न शैक्षणिक पोर्टलों का उपयोग आसानी से कर सकेंगे। प्रतियोगिता परीक्षाओं, छात्रवृत्ति, विश्वविद्यालयीय नामांकन तथा अन्य आवश्यक ऑनलाइन प्रपत्रों को विद्यार्थी स्वयं भर सकेंग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.