डिजिटल सरोजनीनगर को आकार दिया जा रहा: राजेश्वर सिंह
लखनऊ, जून 25 -- लखनऊ, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया अभियान और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के डिजिटल उत्तर प्रदेश के विजन को साकार करने के उद्देश्य से विधायक डॉ राजेश्वर सिंह द्वारा 'डिजिटल सरोजनीनगर' की परिकल्पना को आकार दिया जा रहा है। इसी उद्देश्य के तहत संचालित रण बहादुर सिंह डिजिटल शिक्षा व युवा सशक्तीकरण केन्द्र युवाओं के कौशल विकास व आमजन तक डिजिटल सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने का प्रभावी माध्यम बन चुके हैं।वर्तमान में सरोजनीनगर विधानसभा में 17 रण बहादुर सिंह डिजिटल शिक्षा एवं युवा सशक्तीकरण केन्द्र संचालित हैं। जहां आर्थिक रूप से कमजोर व जरूरतमंद परिवारों के बच्चों और युवाओं को पूर्णतः निःशुल्क डिजिटल व कंप्यूटर शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। इन केन्द्रों पर डीसीए, एडीसीए, सीसीसी, ओ-लेवल, ग्राफिक डिजाइनिंग, व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.