कोडरमा, मार्च 17 -- सतगावां, निज प्रतिनिधिसतगावां प्रखंड के प्रमुख व्यावसायिक केंद्रों में से एक बासोडीह बाजार में आज भी सामुदायिक शौचालय की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण महिलाओं, बुजुर्गों और दूर-दराज से आने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्वच्छ भारत अभियान के तहत देशभर में स्वच्छता को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन बासोडीह बाजार की स्थिति इन दावों पर सवाल खड़ा करती नजर आती है।सतगावां प्रखंड में लगभग 122 गांव, 14 पंचायत और 15 पंचायत समितियां आती हैं। यहां करीब दो लाख की आबादी निवास करती है, जबकि मतदाताओं की संख्या लगभग 73 हजार के आसपास है। इतनी बड़ी आबादी वाले इस प्रखंड में नसरगंज चौक से लेकर खूंटा चौक तक एक भी सुचारू रूप से संचालित सामुदायिक शौचालय नहीं है। ऐसे में बाजार आने वाले लोगों को काफी कठिना...