पाकुड़, अप्रैल 10 -- प्रखंड के अंतर्गत आने वाले फूलझिंझरी पंचायत के मोहनपुर राशी टोला गांव में इन दिनों पानी की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। गांव के करीब सौ घर इस समस्या से प्रभावित हैं और सभी लोगों को रोजमर्रा के काम के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ समय पहले सरकार की ओर से गांव में सोलर टंकी के माध्यम से पानी की व्यवस्था की गई थी, जिससे लोगों को काफी राहत मिलती थी। लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि यह सोलर टंकी पिछले एक साल से भी ज्यादा समय से खराब पड़ी हुई है और अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। इसके कारण गांव में पानी की समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। गांव के लोगों का कहना है कि ठंड के मौसम में किसी तरह काम चल जाता है, लेकिन जैसे ही अप्रैल महीना आता है, पानी की परेशानी बढ़ जाती है। अभी गांव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.