पाकुड़, अप्रैल 13 -- नगर परिषद क्षेत्र के हाटपाड़ा स्थित नवनिर्मित मार्केट कॉम्प्लेक्स के दुकानदारों ने मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर गहरा रोष प्रकट किया है। दुकानदारों का कहना है कि नगर परिषद द्वारा उन्हें दुकान आवंटित किए हुए लगभग 3 से 4 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन आज भी यहाँ बुनियादी सुविधाओं का टोटा है। ​गर्मी के दिनों में होने वाली परेशानी को देखते हुए हाटपाड़ा हटिया के व्यापारियों का आरोप है कि परिसर में पेयजल की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। यहाँ लगी पानी की टंकी लंबे समय से बंद पड़ी है, जिसे दुरुस्त करने की जहमत विभाग ने नहीं उठाई। पीने के पानी के लिए दुकानदारों को इधर-उधर भटकना पड़ता है या निजी तौर पर इंतजाम करना पड़ता है। यह भी पढ़ें- जामा सप्ताहिक हाट परिसर में पेयजल व्यवस्था ठप, चापाकल व जलमिनार खराब दुकानदार ​मानसून से पहले जलजम...