कोडरमा, मार्च 6 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत हसुआधारण में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें दिलीप यादव की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।इस संबंध में पीड़ित पक्ष के विकेंद्र कुमार ने तिलैया थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। दिए गए आवेदन में उन्होंने बताया कि 3 मार्च की रात लगभग 9 बजे वे अपने दरवाजे पर खड़े थे। उसी दौरान राकेश यादव समेत लगभग एक दर्जन लोग हरवे हथियार से लैस होकर वहां पहुंचे और उन पर हमला कर दिया। शोर सुनकर जब उनके भाई दिलीप कुमार बाहर आए तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।हो-हल्ला सुनकर जब उनकी भाभी प्रियंका कुमारी और मां बचाव के लिए पहुंचीं तो आरोपियों ने उनके साथ भी ईंट-पत्थर से मारपीट क...