पाकुड़, अप्रैल 13 -- प्रखंड क्षेत्र में इस वर्ष आलू किसानों के लिए भारी घाटे का सौदा साबित हो रहा है। नुड़ाई गांव समेत आसपास के क्षेत्रों में किसानों के चेहरे पर मायूसी साफ झलक रही है। मेहनत और लागत बढ़ने के बावजूद बाजार में आलू की कीमत इतनी गिर गई है कि किसानों को अपनी उपज औने-पौने दाम में बेचने की मजबूरी बन गई है। नुड़ाई गांव के किसानों ने बताया कि वर्तमान में आलू का बाजार भाव महज 300 से 400 रुपये प्रति क्विंटल रह गया है। यह स्थिति किसानों को आर्थिक संकट में धकेल रही है। कई किसान तीन रुपये प्रति किलो की दर से भी आलू बेचने को मजबूर हैं। बावजूद इसके खरीदार नहीं मिल रहे हैं। किसानों के अनुसार पिछले वर्ष आलू का भाव करीब 800 रुपये प्रति क्विंटल था, जिससे उन्हें अच्छा मुनाफा होता था। लेकिन इस बार कीमत आधे से भी कम हो गई है, जिससे किसानों को भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.