पटना, मार्च 15 -- बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने सभा परिसर में बन रहे डिजिटल संग्रहालय की साइट का रविवार को निरीक्षण किया। इस दौरान भवन निर्माण विभाग के वरीय पदाधिकारियों के साथ ही मुख्य वास्तुविद मौजूद रहे। निरीक्षण के पश्चात उन्होंने पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से मुख्य वास्तुविद् ने डिजिटल संग्रहालय के ब्लूप्रिंट को विधानसभा अध्यक्ष महोदय के समक्ष रखा। अफसरों ने उन्हें बताया कि कि निर्माणाधीन डिजिटल संग्रहालय का ब्लूप्रिंट वर्तमान विधान सभा भवन की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है । विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने मुख्य वास्तुविद् को इस ब्लूप्रिंट में बदलाव करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पुराना विधान सभा भवन आजादी के पूर्व ब्रिटिश हुकूमत द्वारा बनाया गया है, जिसमें प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.