मथुरा, अप्रैल 23 -- मथुरा, मथुरा नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गोविंदपुर में स्मार्ट कक्षा का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में वृंदा क्लब की अध्यक्ष व मथुरा रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक मुकुल अग्रवाल की धर्मपत्नी छवि अग्रवाल द्वारा फीता काट कर कक्षा का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल यादराम बघेल व समाजसेविका अनीमा विश्वास उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं द्वारा सर्वप्रथम सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। कक्षा एक के छात्रों ने देशभक्ति गीत नन्हा मुन्ना राही हूं, देश का सिपाही हूं पर शानदार प्रस्तुति दे कर उपस्थित अतिथियों व अभिभावकों का मन मोह लिया। छात्रों की प्रस्तुतियां देखकर मुख्य अतिथि छवि अग्रवाल प्रभावित हुईं और उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि स्मार्ट क्लास व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.