डिजिटल शिक्षा से सपने सवरेंगे : जिलाधिकारी
गाज़ियाबाद, जुलाई 31 -- गाजियाबाद, मोहित शर्मा। कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में बाल सेवा योजना के तहत शुक्रवार को जिले के 11 बच्चों को जिलाधिकारी ने लैपटॉप वितरित किया। साथ ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने कहा कि आज के दौर में शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल तकनीक का ज्ञान बेहद जरूरी है। लैपटॉप के माध्यम से छात्र-छात्राएं ऑनलाइन अध्ययन, नई तकनीकों की जानकारी और विभिन्न शैक्षणिक संसाधनों तक आसानी से पहुंच बना सकते हैं। इससे उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने और अपने भविष्य को बेहतर बनाने में भी सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि बच्चों को आत्मनिर्भर और आधुनिक शिक्षा से जोड़ना भी है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.