जौनपुर, जनवरी 29 -- बरईपार, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मुकुंदीपुर में शिक्षा को आधुनिक और प्रभावी बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। इससे बच्चों के गुणवत्ता संवर्धन में मदद मिलेगी। उक्त बाते पूर्व प्रमुख भाजपा नेता सुधाकर उपाध्याय ने बुधवार को मुकुंदीपुर प्राथामिक विद्यालय पर कहा। उक्त विद्यालय पर सोशल वेलफेयर एंड अपलिफ्टमेंट सोसाइटी नई दिल्ली के संस्थापक अवधेश अग्रवाल की प्रेरणा से दानदाता रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली, कामा पैलेस द्वारा विद्यालय को 32 इंच स्मार्ट टीवी व 50 जोड़ी जूता मोजा बच्चों को प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व ब्लाक प्रमुख व वर्तमान उपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय ने फीता काटकर आईसीटी कक्ष का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रेम तिवारी, शिवम सिंह, आशीष कुमार मौर्य सहित अन्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.