आजमगढ़, जुलाई 30 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले में परिषदीय विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने की तैयारी तेज हो गई है। पीएमश्री, परिषदीय उच्च प्राथमिक, कंपोजिट एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में स्थापित आईसीटी लैब, स्मार्ट क्लास और डिजिटल लाइब्रेरी के प्रभावी संचालन के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए शासन ने जिले के दो शिक्षकों का चयन राज्यस्तरीय संदर्भदाता (मास्टर ट्रेनर) के रूप में किया है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद दोनों मास्टर ट्रेनर डायट एवं ब्लॉक स्तर पर शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। जिले में वर्तमान में 150 आईसीटी लैब और करीब 500 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास स्थापित हैं। इन संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के लिए चरणबद्ध तरीके से संबंधित विद्यालयों के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह भी पढ़...