डिजिटल शिक्षा के लिए वीडियो बनाएंगे चार शिक्षाविद
उन्नाव, जुलाई 28 -- उन्नाव। पीएम ई-विद्या योजना के तहत कक्षा एक से 12 तक के छात्रों को बिना रुकावट डिजिटली माध्यम से शिक्षा देने के लिए डिजिटल वीडियो का निर्माण किया जाएगा। दीक्षा पोर्टल, डीटीएच टीवी चैनल (वन क्लास, वन चैनल) जैसे माध्यमों से बच्चों को शिक्षा दी जाएगी ताकि जिन बच्चों के पास इंटरनेट नहीं है वह टीवी के माध्यम से पढ़ाई कर सके। अलग-अलग टीवी चैनलों पर वीडियो के माध्यम से बच्चों की पढ़ाई जारी रखने के लिए आवश्यक वीडियो निर्माण का जिम्मा जनपद के ही चार शिक्षविदों को दिया गया है। इसमें जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के तीन प्रवक्ता श्याम सिंह, डॉ. उमा प्रसाद पटेल, दिनेश सिंह और उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर गढ़ौवा औरास के सहायक अध्यापक प्रदीप कुमार वर्मा का चयन किया गया है। इन्हें तीन से सात अगस्त तक राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.