लखनऊ, दिसम्बर 13 -- सूचना निदेशक विशाल सिंह ने कहा है कि डिजिटल व आधुनिक तकनीकी के प्रयोग से बेहतर ढंग से प्रचार-प्रसार पर जोर दिया जाए। सूचना विभाग सरकार व जनता के बीच विश्वास का एक सशक्त सेतु है। उन्होंने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सभी जिलों व मुख्यालय में तैनात अधिकारियों की एक दिवसीय कार्यशाला को शनिवार को संबोधित करते हुए कहा कि नकारात्मक एवं भ्रामक खबरों की सतत निगरानी रखते हुए तथ्यों के साथ प्रभावी व संतुलित प्रतिक्रिया देना आज के समय की जरूरत है। उन्होंने अधिकारियों को विभाग की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने, विभागीय कार्यप्रणाली में एकरूपता सुनिश्चित करने व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों को और प्रभावी एवं तथ्यपरक ढंग से जनमानस तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सूचना विभाग को अपनी ऊर्जा, आत्मविश्वास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.