देवघर, अप्रैल 23 -- देवघर, प्रतिनिधि नगर के इंदिरा नगर, सत्संग निवासी बसंत कुमार आनंद ने साइबर थाना में आवेदन देकर डिजिटल वॉलेट से साइबर ठगी को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि डिजिटल वॉलेट से बिना अनुमति भारी मात्रा में क्रिप्टो करेंसी की अवैध निकासी कर ली गई है। बताया है कि दिनांक 9 अप्रैल 2026 को डिजिटल वॉलेट से कुल 231 एसएलजीएनएस कॉइन बिना अनुमति निकाल लिए गए। बताया कि कॉइन की वर्तमान बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 30 हजार रुपए है। इससे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित के अनुसार यह घटना देवघर निवासी विनोद कुमार द्वारा की गई है। यह भी पढ़ें- साइबर ठगों ने एफडी बंद कर 15 लाख रुपये निकाल लिए आरोप है कि संबंधित व्यक्ति ने मोबाइल/डिजिटल वॉलेट का अनधिकृत उपयोग करते हुए ट्रांजेक्शन किया और क्रिप्टो कॉइन...