डिजिटल लेबर चौक ऐप से निर्माण श्रमिकों को मिलेगा रोजगार
कुशीनगर, जुलाई 21 -- कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। श्रम प्रवर्तन अधिकारी अलंकृता उपाध्याय ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार एवं उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा निर्माण श्रमिकों को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए उन्हें रोजगार के अवसर सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डिजिटल लेबर चौक मोबाइल ऐप प्रारंभ किया है।उन्होंने बताया कि डिजिटल लेबर चौक ऐप निर्माण श्रमिकों, बिल्डरों, ठेकेदारों, निर्माण एजेंसियों एवं अन्य नियोजकों के बीच एक प्रभावी डिजिटल सेतु के रूप में कार्य करेगा। इसके माध्यम से श्रमिकों को रोजगार की तलाश में लेबर चौकों पर घंटों प्रतीक्षा करने की आवश्यकता नहीं होगी। वह अपने मोबाइल फोन से अपनी उपलब्धता दर्ज कर अपने कौशल, अनुभव तथा कार्यस्थल से संबंधित जानकारी साझा कर सकेंगे।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.