प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 29 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। डिजिटल लेनदेन में ग्राहकों को मजबूत बनाने के लिए भारतीय स्टेट बैंक शाखा पट्टी के बाईपास स्थित एक होटल में ग्राहकों के साथ गोष्ठी हुई। गोष्ठी में क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश कुमार पांडे ने ग्राहको को बैंक की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने डिजिटल लेनदेन, जोखिम प्रबंधन, फिनटेक और साइबर सुरक्षा के बारे में बताया। साथ ही साइबर अपराधियों से सतर्क रहने की सलाह दी। शाखा प्रबंधक विकास द्विवेदी, मुख्य प्रबंधक रूपक पटेल, केके गुंजन ने योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान सागर, सहायक प्रबंधक अनूप बरनवाल, प्रियांशु, मनोज, विवेक धानुका, हिमांशु, सौरभ, व्यापार मंडल अध्यक्ष रामजी उमरवैश्य, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष खेदन लाल जायसवाल, अजय खंडेलवाल, प्रमोद जायसवाल, विनोद, अब्दुरहमान सहित अन्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.