डिजिटल लिटरेसी विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण 28 को
इटावा औरैया, मार्च 26 -- ब्लॉक सभागार में ब्लॉक क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों का 28 मार्च शनिवार को डिजिटल लिटरेसी विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण तथा संचारी रोग नियंत्रण एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु संचारी एवं दस्तक अभियान चलाए जाने हेतु बैठक का आयोजन सुबह दस बजे से होगा।उक्त आशय की जानकारी देते हुए सहायक विकास अधिकारी पंचायत इंद्रपाल सिंह भदौरिया ने बताया कि इससे संबंधित सूचना सभी ग्राम सचिवों को भेज दी गई है उन्होंने सभी 91 ग्राम प्रधानों से आरजीएसए योजनांतर्गत डिजिटल लिटरेसी विषय पर आधारित प्रशिक्षण तथा संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक में समय से भाग लेने का आवाहन किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.