हाथरस, अगस्त 12 -- राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ हाथरस के पदाधिकारियो ने जिलाध्यक्ष रविकांत मिश्र के नेतृत्व में मंगलवार को बीएसए को ज्ञापन देकर आनलाइन निरीक्षण किए जाने के आदेश का विरोध किया। पदाधिकारियो ने बीएसए को बताया कि उक्त आदेश से शिक्षक शिक्षिकाओं की निजता का हनन होगा, साथ ही शिक्षक समाज में भय का वातावरण व्याप्त होगा जिससे शिक्षण कार्य प्रभावित होगा। प्रदेश के किसी भी जनपद में निरीक्षण की उक्त प्रणाली लागू नहीं है। अधिकांश विद्यालयों में इंटरनेट नेटवर्क एवं मोबाइल कनेक्टिविटी की समस्या भी रहती है इसलिए उक्त आदेश व्यावहारिक नहीं है।

अपराधी प्रवृत्तियां इसके अलावा जिला महामंत्री डॉ. संजय गौतम ने एसबीआई से उत्तर प्रदेश शासन के हुए एमओयू क्रियान्वयन के लिए भी आदेश जारी करने, जीपीएफ की लेखा पर्ची जारी करने, दिनांक 31/3/2014 के उपरांत निय...