डिजिटल लाइब्रेरी से संवरेगी ग्रामीण बच्चों और युवाओं की तकदीर
चंदौली, सितम्बर 14 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। ग्रामीण क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों की तकदीर गांव से संवरेगी। पढ़ने वाले बच्चों और युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अब गांव में ही बेहतर अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने की पहल की गई है। पंचायती राज विभाग की ओर से विकास खंड शहाबगंज की ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जा रही हैं। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को पुस्तकों के साथ ऑनलाइन अध्ययन सामग्री भी आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। शहाबगंज ब्लॉक के 22 गांवों में लाइब्रेरी स्थापित की जानी है। पहले चरण में छह गांवों में इसका संचालन शुरू हो गया है। जबकि बाकी गांवों में इसके निर्माण का कार्य चल रहा है। इस डिजिटल लाइब्रेरी में एनसीईआरटी की कक्षा एक से इंटरमीडिएट तक की पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं। इसके अलावा सामान्य ज्ञान, क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.