अयोध्या, जून 2 -- रौजागांव, संवाददाता। नगर पंचायत मां कामाख्या धाम के अटल नगर वार्ड में आकांक्षी नगर योजना के तहत 37.05 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित डिजिटल लाइब्रेरी का रुदौली विधायक रामचंद्र यादव एवं नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ल ने फीता काटकर उदघाटन किया। विधायक ने डिजिटल लाइब्रेरी का निरीक्षण करके सुविधाओं का जायजा लिया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिक संसाधनों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। डिजिटल लाइब्रेरी से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को ऑनलाइन अध्ययन सामग्री, ई-पुस्तकों और डिजिटल संसाधनों की सुविधा मिलेगी। लाइब्रेरी के निर्माण से शैक्षिक एवं व्यावसायिक विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के युवाओं क...