डिजिटल लाइब्रेरी व खेल मैदान की मांग, पैदल कूच करेंगे छात्र
शाहजहांपुर, जून 19 -- सिंधौली, संवाददाता। सिंधौली छात्र संघर्ष समिति की बैठक में छात्रों ने डिजिटल लाइब्रेरी, खेल मैदान, ओपन जिम और हाई-स्पीड इंटरनेट जैसी सुविधाओं की मांग उठाई। बैठक में कृष्ण पाल ने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी और खेल मैदान छात्रों की मूलभूत आवश्यकता हैं। सुब्हान खान ने कहा कि खेल मैदान न होने से युवाओं को हाईवे पर दौड़ना पड़ता है, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। दीपक गुप्ता ने कंप्यूटर हॉल और इंटरनेट सुविधा की मांग की, जबकि पवन यादव ने ओपन जिम की आवश्यकता बताई। सहबाज अंसारी ने आवश्यक पुस्तकों और पत्रिकाओं की उपलब्धता पर जोर दिया। छात्रों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर शाहजहांपुर तक पैदल कूच कर आंदोलन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- डिजिटल लाइब्रेरी व खेल मैदान की मांग, पैदल कूच करेंगे छात्र बैठक में जितिन सिंह, प्रियांशु य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.